ऊर्जा के तीनों निगमों में उपनल, संविदा, एसएचजी कर्मचारियों को समय पर मिले वेतन, सचिव ऊर्जा ने दिए सख्त निर्देश 

0
261

ऊर्जा के तीनों निगमों में उपनल, संविदा, एसएचजी कर्मचारियों को समय पर मिले वेतन, सचिव ऊर्जा ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून।

ऊर्जा के तीनों निगमों में उपनल, संविदा, एसएचजी कर्मचारियों को अब तय समय पर वेतन मिलेगा। इसके लिए सचिव ऊर्जा राधिका झा ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी न हो। सचिव ऊर्जा ने अफसरों को चेतावनी दी कि यदि उपनल, एसएचजी समेत संविदा कर्मचारियों का वेतन एक भी दिन लेट हुआ, तो कार्रवाई होगी। हर हाल में महीने की पहली तारीख को वेतन कर्मचारियों के खाते में पहुंचा दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here