राज्य में कोरोना के आज 424 मरीज, 1214 पहुंची कोरोना पॉजिटिव की मौत का आंकड़ा
जीटी रिपोर्टर देहरादून
राज्य में कोरोना के आज रिकॉर्ड 424 नए मरीज, 1214 पहुंची कोरोना पॉजिटिव की मौत का आंकड़ा
आज सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 424 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई ,
शनिवार को आज प्रदेश में आए कोरोना के नये मामलों में अल्मोड़ा 21 ,बागेश्वर 08, चमोली 20 चंपावत 19, देहरादून 163 , हरिद्वार 30, नैनीताल 11 ,पौड़ी गढ़वाल 45, पिथौरागढ़ 49 , रुद्र प्रयाग 07, टिहरी गढ़वाल 21 , उधम सिंह नगर 12, उत्तरकाशी 08, लोगों में कोरोनावायरस सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
जबकि राज्य में आज 13 मरीजों की मौत हुई जबकि 391 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
रिकवरी रेट 90.87 प्रतिशत, संक्रमण दर 5.62 प्रतिशत , कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 73951.





